हिंदी कार्यशाला का सफल आयोजन

दिनांक 24 मार्च 2023 को भा.कृ.अनु.प.-केन्द्रीय कृषिरत महिला संस्थान, भुवनेश्वर में हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया| संस्थान के सभी वैज्ञानिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इसमे हिस्सा लिया। इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में श्री. एच. एल. मीना, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, भा.कृ.अनु.प.-केन्द्रीय मीठाजल जीवपालन अनुसंधान संस्थान, आमंत्रित थे| इस कार्यशाला का मुख्य विषय “कार्यालयी हिन्दी का महत्व” एवं "ई-ऑफिस की मिसिलों में हिंदी नोटिंग एवं ड्राफ्टिंग" था| सर्वप्रथम संस्थान की निदेशक महोदया ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत किया। अपने स्वागत सम्बोधन में निदेशक महोदया द्वारा कार्यशाला मे उपस्थित वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों को अपने दैनिक कार्यलयी कामकाज मे हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा के लिए प्रेरित किया।
कार्यशाला दो सत्रों मे विभक्त थी, पहले सत्र मे मुख्य वक्ता महोदय द्वारा कार्यालयी हिन्दी का महत्व विषय पर प्रकाश डाला गया। उन्होने बताया की कार्यालयी हिंदी, साहित्यिक हिंदी से नितांत अलग है, इसमे न अलंकारों की गूंज होती है न मुहावरों का शोर होता है। अपने कथ्य को सीधी सपाट भाषा मे लिखा जाना ही इसका उदेश्य है। वहीं दूसरे सत्र मे उन्होने "ई-ऑफिस की मिसिलों में हिंदी नोटिंग एवं ड्राफ्टिंग" विषय पर चर्चा की साथ ही मिसिलों पर नोटिंग के लिए सहज एवं सरल शब्दों के प्रयोग के लिए प्रेरित किया। उन्होने संस्थान के कर्मचारियों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देने के साथ साथ कार्यालयी हिंदी को बढ़ावा देने हेतु कई अनूठे सुझाव भी दिए। कार्यक्रम का समापन डॉ. नीतीश कुमार, राजभाषा अधिकारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत कर किया गया।