हिंदी कार्यशाला का सफल आयोजन

दिनांक 26 सितंबर 2023 को भा.कृ.अनु.प.-केन्द्रीय कृषिरत महिला संस्थान, भुवनेश्वर में हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया| संस्थान के सभी वैज्ञानिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इसमे हिस्सा लिया। इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. अर्पिता महापात्र, वैज्ञानिक को आमंत्रित किया गया था| इस कार्यशाला का मुख्य विषय “सामाजिक अनुसंधान का महत्व एवं सीमाएं” था| सर्वप्रथम संस्थान की निदेशक महोदया ने अपने स्वागत सम्बोधन में कार्यशाला में उपस्थित वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों को राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग करने की अपील की गयी। उन्होने हिंदी चेतना माह में होने वाली इस कार्यशाला का विशेष महत्व को रेखांकित किया।
कार्यशाला दो सत्रों मे आयोजित की गयी, पहले सत्र में “सामाजिक अनुसंधान का महत्व एवं सीमाएं” विषय पर विस्तृत चर्चा की गयी। शोध क्षेत्र की आधारभूत जानकारी को बड़े ही सहज और सरल रूप में मुख्य वक्ता द्वारा प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुतीकरण के पश्चात कर्मचरियों/अधिकारियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों पर मुख्य वक्ता द्वारा अपने विचारों को साझा किया गया। दूसरे सत्र में कार्यालयी हिन्दी में प्रयुक्त होने वाली टिप्पणियों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी। सभी अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा प्रायः प्रयुक्त होने वाली टिप्पणियों को कार्यालयी रूप से शुद्ध अनुवादित एक ई-बुक "प्रशासनिक शब्दावली एवं टिप्पणियां" साझा किया गया। इस कार्यशाला से लगभग 40 कर्मचारी लाभान्वित हुए।